488 Views

ऋषिकेश 17 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
तपोवन स्थित स्वामी समर्पण आश्रम के अध्यक्ष स्वामी समर्पणानंद सरस्वती महाराज ने यूरोप की धरती में चल रहे योग और ध्यान कार्यक्रमों की श्रृंखला में भाग लिया और कार्यक्रम के समापन अवसर पर उन्होंने अपने 30 वर्ष के आध्यात्मिक योग और ध्यान के अनुभव को पूरे यूरोप में फैलाया। उन्होंने स्विट्जरलैंड, फ्रांस, बेल्जियम लातविया आदि देशों से आए हुए योग जिज्ञासुओं को प्राणायाम, ध्यान से मिलने वाली शांति का संदेश दिया। इस मौके पर उनके द्वारा दिए गए संदेश को सभी लोगों ने स्वीकार किया जिससे स्वामी समर्पणानंद ने भारत की साख पूरे विश्व में फैलाई।
