279 Views

ऋषिकेश 26 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सहायक संभागीय परिवहन विभाग ऋषिकेश के सहयोग से गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन ऋषिकेश ने टैक्सी चालकों एवं मालिकों ने हरिद्वार-ऋषिकेश रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया । इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी इनफॉरमेशन अनिल भारती ने टैक्सी चालकों को डस्टबिन एवं थैले वितरित किए तथा टैक्सी मालिकों व चालकों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल रावत, सचिव रमेश रावत व अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
