135 Views

मुनिकीरेती 20 फरवरी
गजेंद्र सिंह
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने रामझूला पार्किंग में एक आधुनिक पब्लिक टॉयलेट का लोकार्पण किया। यह परियोजना स्थानीय लोगों की मांग और बढ़ते पर्यटकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इस टॉयलेट में पहले से अधिक सीटें हैं, जिनमें छह यूरिनल, छह टॉयलेट और तीन वॉश रूम शामिल हैं।
नीलम बिजल्वाण ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की प्रक्रिया चल रही है और उन्होंने क्षेत्र के निवासियों से स्वच्छता बनाए रखने और बेहतर फीडबैक देने की अपील की। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
