
भृगुखाल 21 जुलाई
गजेंद्र सिंह
हरेला पर्व के चलते उदयपुर जन जाग्रति विकास समिति यमकेश्वर के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भृगुखाल में पौधारोपण किया गया। समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
सोमवार को जन जाग्रति समिति के सदस्यों के द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भृगुखाल में पीपल के वृक्ष का पौधारोपण कर पूजा-अर्चना की गई। साथ ही समिति के द्वारा अन्य कई प्रजातियों के पौधे प्राथमिक को स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में रोपे गए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष शीशपाल नेगी ने बताया कि समिति ग्रामीणों के साथ मिलकर लगातार क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण कर रही है। और अन्य क्षेत्रों में भी जल्द पौधारोपण किया जाएगा समिति सभी ग्रामीणों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले रही है। उन्होंने बताया कि समिति का उद्देश्य यमकेश्वर क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान करना है। इसलिए समिति लगातार सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है और समिति को ग्रामीणों का सहयोग भी मिल रहा है जिससे सभी सामाजिक कार्य सरलता से हो पा रहे हैं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष शीशपाल नेगी, उपाध्यक्ष जनार्दन गौड़, कोषाध्यक्ष सुनील कांत, सचिव शंकर नेगी, विपिन नेगी, अशोक रावत, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।
