
ऋषिकेश 21 जुलाई
गजेंद्र सिंह
बदरीनाथ राजमार्ग स्थित ब्रह्मपुरी राम तपस्थली आश्रम के समीप अखिल भारतीय सीताराम परिवार के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कांवड़ मेले में शिवभक्तों को खीर का प्रसाद वितरित किया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए सैकड़ों की तादाद में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। हर हर महादेव के उद्घोष के साथ कांवड़ियों ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया।
ब्रह्मपुरी राम तपस्थली आश्रम के द्वाराचार्य जगद्गुरू स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सीताराम परिवार और मध्य प्रदेश के भक्तों ने शामिल होकर शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया। इससे पहले आश्रम परिसर में विधि विधान के साथ द्वादश ज्योर्तिलिंग में जलाभिषेक किया गया। आचार्य नितेश खंडूड़ी ने विधिविधान के साथ शिवालय में पूजा अर्चना किया। अखिल भारतीय सीताराम परिवार की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल ने कहा कि सावन मास में शिवभक्तों को खीर का प्रसाद सीताराम परिवार से जुड़ी सदस्य सुधा रानी के सहयोग से वितरित किया गया है। सीताराम परिवार लंबे समय से समाज हित में कार्य कर रहा है। सावन मास में शिवभक्तों को खीर का प्रसाद वितरित करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उनका शिवभक्तों को प्रसाद वितरित करना महादेव के दर्शन करने का फल प्राप्त होगा। सीताराम परिवार की ओर से सभी भक्तों और श्रद्धालुओं से अपील है कि सावन मास में शिवभक्तों को प्रसाद वितरित करें। महादेव की उनपर हमेशा कृपा बनी रहेगी।
इस मौके पर उत्तमचंद रमोला, गुंजन, सुंदरी जोशी, यमुना महाराजन, प्रमोद दास, गंगाराम दास, हरिओम, शुभम आदि शामिल रहे।
