
यमकेश्वर 20 जुलाई
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत गुमालगांव जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कविता डबराल को विशाल जन समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में सभी लोगों से मिलकर आगामी चुनाव में उगता हुआ सूरज पर मोहर लगाकर विजय बनाने के लिए ग्रामीणों से अपील कर रही है। और विकास के अनेक मुद्दों को लेकर ग्रामीणों के बीच जाकर चर्चा कर रही है।

इस दौरान कविता डबराल ने बताया कि पूर्व में रहे जिला पंचायत सदस्य विनोद डबराल के द्वारा क्षेत्र में कई विकास पूर्ण कार्य किए गए जैसा कि बंचूरी क्षेत्र में गैस सप्लाई को सुचारू किया गया साथ ही उनके द्वारा क्षेत्र में कई गांवों में हैंडपंप लगाए गए, और मोबाइल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए तीन टावरों की स्वीकृति भी कराई गई और कई गांवों को सड़क मार्ग से भी जोड़ा गया। इस पर उन्होंने कहा कि मैं भी अपने पति के दिखाई मार्ग पर कार्य करूंगी और यमकेश्वर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करूंगी। खासकर महिला सशक्तिकरण को लेकर हमारा पहला मुद्दा होगा और जिन गांवों में पेयजल समस्याएं चल रही है उन गांवों की पेयजल समस्याओं का निस्तारण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व के कामों के आधार पर ही हमें विशाल जन समर्थन मिल रहा है और क्षेत्र की सभी जनता का सहयोग भी मिलता दिखाई दे रहा है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से आगामी 28 जुलाई को उगते हुए सूरज पर मोहर लगाकर विजय बनाने की अपील की।
