
ऋषिकेश 7 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
उत्तराखंड कराटे एकेडमी ने 200 से अधिक बेल्ट टेस्ट पास करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के महापौर शंभू पासवान व विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका मुनिकीरेती की अध्यक्ष नीलम विजल्वाण ने शिरकत की। इस अवसर पर महापौर शंभू पासवान ने खिलाडियों को सम्मानित किया।

और कहा कि नगर निगम खिलाड़ियों के साथ हर कदम पर खड़ा है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वह अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर होते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष मुनिकीरेती नीलम बिजल्वाण व व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने भी खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड कराटे एकेडमी के डायरेक्टर एवं कोच राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कठिन मेहनत और समर्पण का परिणाम है। कहा कि भविष्य में भी खिलाड़ियों को समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।
इस अवसर पर 10 खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ अक्षत गोयल, डीबीएस रावत, डीपी. रतूड़ी, मदन मोहन शर्मा, डॉ राजे नेगी, पार्षद सिमरन उप्पल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अमित गांधी ने किया।
