
कस्याली 21 जून
गजेंद्र सिंह
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यमकेश्वर के ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास जाना योग का महत्व।
शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अनिल रावत (भाजपा मंडल अध्यक्ष यमकेश्वर) की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय कस्याली में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी लोग पहुंचे और उनके द्वारा योगाभ्यास किया गया। योग आसनों का अभ्यास 127 टीए आर्मी बटालियन कस्याली के जवानों द्वारा ग्रामीणों को कराया गया साथ ही उनके द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि योग करने से शरीर की अनेक बीमारियों का निवारण होता है साथ ही प्राणायाम जैसी क्रियाएं करने से फेफड़े संबंधित बीमारियां भी दूर होती हैं इसलिए सभी लोगों को योग करना चाहिए योग से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। कार्यक्रम में पहुंचे मधुसूदन बलूनी (भाजपा प्रदेश सहसंयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ) के द्वारा ग्रामीणों को योग का महत्व बताया गया साथ ही ग्रामीणों के साथ उन्होंने योग का अभ्यास भी किया। कार्यक्रम में अनिल रावत (भाजपा मंडल अध्यक्ष यमकेश्वर), अमरदेव भट्ट (जिला कार्यकारिणी सदस्य), अनिल नेगी (उपाध्यक्ष मंडल यमकेश्वर), मीना देवी (निवर्तमान प्रधान कस्याली), आशा देवी (एएनएम), पूर्णिमा नेगी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ती), मनोज बडोला, मनोज खत्री (सोशल मीडिया प्रभारी यमकेश्वर) और समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
