
यमकेश्वर 24 फरवरी
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के पांच इंटर कॉलेजों को डिजिटल शैक्षणिक उन्नयन कार्यक्रम के तहत वर्चुअल क्लासेज उपकरण किए गए वितरित।
लैंसडाउन के स्टेशन सैनिक इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड मानव सेवा समिति नई दिल्ली एवं एयरपोर्ट ऑथोरिटी आफ इंडिया नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में यमकेश्वर ब्लॉक के पांच इंटर कॉलेज यमकेश्वर, पोखरीखाल, नीलकंठ, बुधौली एवं किमसार को प्रोजेक्टर, प्रोजेक्टर रोलिंग स्कीन, माईक एंड स्पीकर वायरलेस, वेब कैमरा सहित 14 वर्चुअल क्लासेज उपकरण वितरित किये गए, साथ ही कार्यक्रम में यमकेश्वर सहित पौड़ी जिले के 25 इंटर कॉलेजों को उपकरण वितरित किए गए।

और यमकेश्वर क्षेत्र के विद्यालयों के लिए उपकरणों की पहल इंटर कॉलेज यमकेश्वर के प्रधानाचार्य मनमोहन रौतेला ने उत्तराखंड मानव सेवा समिति नई दिल्ली से की थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी कमांडेंट गढ़वाल राइफल रैजीमेंट सेंटर लैंसडाउन, विशिष्ट अतिथि रणजीत सिंह रावत प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पौड़ी, वीएन शर्मा अध्यक्ष मानव सेवा समिति ने संयुक्त रूप से विद्यालय के संस्था प्रमुखों और नोडल अधिकारियों को डिजिटल उपकरण वितरित किए। साथ ही उन्होंने कहा कि इन उपकरणों से विद्यालय में अध्ययनरत्न छात्रों-छात्रोंओं को लाभ मिले जिससे गरीब बच्चे आगे बढ़ पाएंगे और उनके अध्ययन में यह उपकरण सहयोग करेंगे। इसलिए सभी विद्यालय के प्रमुख इन उपकरणों को विद्यालय में पूरी देखरेख से संचालित करें तभी विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल पाएगा।
