
ऋषिकेश 31 मार्च
गजेंद्र सिंह
स्वामी समर्पण आश्रम, तपोवन में चैत्र नवरात्रि बडे़ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी समर्पणानन्द सरस्वती ने चैत्र नवरात्रि की सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। और कहा कि भारतीय संस्कृति में नवरात्रि का बड़ा महत्व है और आत्मविश्वास ओर आत्मा विकास की तरक्की कराता है। नवरात्रि में दुर्गा की पूजा करने से ग्यान समानता, मोक्ष, सम्पति और कीर्ति की प्राप्ति होती है। और नवरात्र पूजा करने से हम सभी में महिलाओं के प्रति सकारात्मक भावना जाग्रत होती है। आश्रम के नवरात्रि पूजा में
विदेशों से आए हुए अथिति ने भी भाग लिया। इस अवसर पर
स्वामी समर्पण आश्रम के स्वामी विश्वरूपा पंडित पुरुषोत्तम, कपिल देव, गीता देवी, दिनेश सिंह, हरीश, भगवान पूंडीर पूर्व प्रधान ने सेवा दी। और विदेशी अथिति जर्मनी से अन्ना, कन्नड से ललिता मेरिआ, नीदरलैंड से पेट्रॉ आदि ने नवरात्रि पूजा में प्रतिभाग किया।
