
स्वर्गाश्रम 26 मार्च
गजेंद्र सिंह
रोजगार और ठेकेदारी में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने को लेकर युवाओं ने नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
समाजसेवी शिवचन्द्र राय के सहयोग से स्थानीय युवाओं ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अंकित राणा के प्रतिनिधि को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने पंचायत से स्थानीय युवको को रोजगार, ठेकदारी में प्राथामिकता और महिलाओं को कार्यालय में नियुक्ति देने की मांग की।
इस मौके पर शिवचन्द्र राय ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत रह रहे युवकों को रोजगार देने के साथ ही निविदा के नियम व शर्तें स्थानीय बेरोजगारों के हिसाब से बनाए जाएं। चेताया कि सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने पर युवा आंदोलन को बाध्य होंगे।
मौके पर सुरेश चंद्र भट्ट, विनोद चौहान, इंदु देशवाल आनंद कुमार प्रजापति, दया प्रसाद प्रजापति, रोहित राय, अमन चौहान, अमन जुगलान, इंद्रजीत, शुभम, सुनील पासवान आदि मौजूद थे।
