
ऋषिकेश 29 दिसम्बर
गजेंद्र सिंह
उत्तराखंड के ऋषिकेश में ज्योतिष महाकुम्भ-2024 का आयोजन किया गया, जिसमें परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस आयोजन में ज्योतिषाचार्यों, विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने भाग लिया और ज्योतिष के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने ज्योतिष को जीवन को सही मार्गदर्शन प्रदान करने वाला दिव्य विज्ञान बताया और कहा कि यह केवल भविष्यवाणी करने का माध्यम नहीं है। उन्होंने ज्योतिष को विश्वास, श्वास और विज्ञान की त्रिवेणी भी बताया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं और उत्तराखंड की भूमि पर देश-विदेश से आए ज्योतिषाचार्यों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और ज्योतिष का आपस में घनिष्ठ संबंध है और यह भूमि प्राचीन काल से ऋषि, मुनियों और ज्योतिषाचार्यों की तपस्थली रही है।
इस आयोजन में उत्तराखंड ज्योतिष रत्न की घोषणा और सम्मान किया गया, जो उन ज्योतिषाचार्यों को दिया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया और ज्योतिष विज्ञान को प्रचलित किया। इसके अलावा, पांच युवा ज्योतिषियों का भी सम्मान किया गया जो भविष्य में ज्योतिष के क्षेत्र में नई क्रांति लाने का कार्य कर रहे हैं।
