
थलनदी 14 जनवरी
गजेंद्र सिंह
गेंद मेला समिति थलनदी की ओर से गिन्दी कौथिग का हुआ आयोजन। उदयपुर-अजमेर पट्टी की गिन्दी प्रतियोगिता में उदयपुर बना विजेता।

मकर संक्रांति के दिन 200 वर्षों से लगातार गिन्दी कौथिग का आयोजन होता है जिसमें उदयपुर-अजमेर पट्टी के बीच गिन्दी प्रतियोगिता होती है। गिन्दी प्रतियोगिता 2025 में उदयपुर ने जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में हजारों की तादाद में प्रतिभागी होते हैं जिस भी पट्टी के प्रतिभागी गेंद को धकेल कर अपनी शरद में ले जाते हैं उस पट्टी की जीत हो जाती है।
गेंद मेला समिति के अध्यक्ष सुबोध नेगी ने विजेता उदयपुर और उपविजेता अजमेर पट्टी को शुभकामनाएं दी।
गिन्दी मेले में पहुंचे विदेशी मेहमान।
गिन्दी मेला थलनदी में एडवोकेट अमित सजवाण और राहुल धाकड़ के द्वारा विदेशी मेहमानों को लाया गया और विदेशी मेहमानों ने जब गेंद मेल के बारे में जाना तो उन्हें बहुत अच्छा लगा। और उन्होंने मेले के मंच से सभी क्षेत्रवासियों को थलनदी गिन्दी मेला जय बोलकर शुभकामनाएं दी। मेले में पहुंचे विदेशियों में – वेनिश (इटली), गब्याल (फ्रांस), जोर्जिया (स्पेन), ऐरिन(साउथ अफ्रीका), मिसेला (वेल्जिमय)
