186 Views

देहरादून 28 जनवरी
गजेंद्र सिंह
उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खुली जीप में लोगों और खिलाड़ियों का अभिवादन किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया और इसके बाद वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसके बाद गायक जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
राष्ट्रीय खेलों में देशभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो 14 फरवरी तक चलेंगे। यह खेल उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा होगी।
