
ऋषिकेश 31 जनवरी
गजेंद्र सिंह
पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला ऋषिकेश में विद्यालय की महिला कर्मचारी की सेवानिवृत्ति पर शुभकामना समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी, प्रबंधक हर्षमणि व्यास एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया गया। कर्मचारी विक्रमा देवी का प्रधानाचार्य विजय बडोनी एवं विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपने अपने कार्यों को पूर्ण मनोयोग से करते हुए संपन्न किया है, आपका जीवन प्रारंभ से ही संघर्षों से युक्त रहा जिसका प्रभाव आपकी कार्यशैली में भी देखा गया, विद्यालय व्यवस्थाओं में निरंतर कार्य करते हुए आपने कार्यों को संपन्न किया। विद्यालय के प्रबंधक हर्षमण व्यास ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर विद्यालय को अपनी सेवाएं देते हुए महिला कर्मचारी विक्रमा देवी ने अपने कार्यों को निर्विघ्न रूप से संपन्न किया है, समस्त छात्रों के प्रति स्नेह का भाव बनाए रखना यह आपकी सबसे बड़ी विशेषता थी । सेवानिवृत कर्मचारी विक्रमा देवी को विद्यालय परिवार द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों में वीरेंद्र किशोर गौड, दिनेश चंद्र सकलानी, अनीता भट्ट, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील कुमार राजपूत, बिशन सिंह, आशीष चौहान,दिविशंकर नैथानी, नरेश सिंह पुंडीर, जयेंद्र प्रसाद, विपिन डोभाल, कीर्ति दत्त नौटियाल, विवेक डोभाल , शैलेंद्र सिंह कंडारी, विनोद कठैत, कुलदीप सजवाण, शिवानी दास, रमेश गुनसोला आदि उपस्थित रहे।
