

मुनिकीरेती 8 जनवरी
गजेंद्र सिंह
नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला के वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय प्रत्याशी आंचल प्रिजवान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि अगर वह वार्ड नंबर 1 से विजय होती है तो सबसे पहले वह मूलभूत सुविधाओं के लिए काम करेगी, जैसे सड़क, नालियों का निर्माण, पानी की समस्या का समाधान।
आंचल प्रिजवान ने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं है, बल्कि यह सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं की जीत होगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह एकजुट होकर घर-घर जाकर लोगों की समस्या सुनेंगे और लोगों को विश्वास दिलाएंगे कि उनके मतों से विजय होने के बाद उनकी सबसे पहली प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करना होगा।
इस अवसर पर भगवती सकलानी, राजेंद्र पयाल, राजीव गोड, नीरज शर्मा, अनुभव पयाल, दीपक नौटियाल, जीतपाल सिंह, सुमित प्रिजवान, राजेंद्र गुप्ता, अभिषेक पारस, सतीश सैलवान, आकाश त्रिपाठी, रंजीत बाबा, हिमांशु बोहरा, दीपक और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
