

स्वर्गाश्रम 9 जनवरी
गजेंद्र सिंह
भारतीय जनता पार्टी ने स्वर्ग आश्रम नगर पंचायत जोंक के वार्ड नंबर 1 में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हिमानी राणा और सभासद पद की प्रत्याशी रेणुका भंडारी ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की जानकारी दी।
इस जनसंपर्क अभियान में संगठन के वरिष्ठजनों, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं, और अन्य कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाजपा की टीम ने जनता को विकास कार्यों और योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, और स्वच्छ भारत मिशन के लाभों के बारे में बताया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और युवाओं का उत्साह देखने लायक था। स्थानीय निवासियों ने भाजपा की योजनाओं पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशियों को समर्थन देने का आश्वासन दिया। भारतीय जनता पार्टी की टीम आगामी नगर पंचायत चुनावों में सभी वार्डों में इसी प्रकार से सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान चलाते हुए विकास की प्रतिबद्धता को जनता के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद नेगी, गुरुपाल बत्रा, शकुन्तला राजपूत, अश्विनी गुप्ता, नवनीत राजपूत, भरत लाल, जितेन्द्र धाकड़, विनीता नौटियाल, गजेन्द्र नागर, रुचि अवस्थी, जीतू अवस्थी, मनोज डोबरियाल, त्रिवेन्द्र नेगी, विकास भंडारी, पूजा आर्या, दीपा मिश्रा, शकुंतला तड़ियल, मीना देवी, गंगा धाकड़, मीना श्रीवास्तव, मंजू देवी, पूनम देवी, रोशनी देवी, पूनम घड़ियाल, प्रतिभा देवी, सुषमा देवी, रीना देवी, नीलम बिष्ट आदि मौजूद रहे।
