546 Views

थलनदी 9 जनवरी
गजेंद्र सिंह
थलनदी में अजमेर-उदयपुर गेंद मेला एवं विकास समिति थलनदी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में लखवाड़ और नीलकंठ की टीम फाइनल में पहुचीं।
बृहस्पतिवार को थलनदी के मैदान पर दो पालियों में क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें पहला मैच थलनदी इलेवन और नीलकंठ के बीच में खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए थलनदी इलेवन ने 15 ओवर में 112 रन बनाए। जिसके जवाब में नीलकंठ ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 113 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं दूसरा मैच लखवाड़ और धारकोट के बीच में खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए धारकोट ने 15 ओवर में 120 रन बनाए। जिसके जवाब में लखवाड़ ने 7 ओवर में 121 रन बनाकर जीत दर्ज की। अब फाइनल मुकाबला शुक्रवार को लखवाड़ और नीलकंठ के बीच में खेला जाएगा।
