373 Views

देहरादून 22 मई
गजेंद्र सिंह
बद्रीनाथ एवं केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी शुक्रवार 23 मई से अपने गृह क्षेत्र यमकेश्वर में भ्रमण पर रहेंगे। यह जानकारी उनके विभागीय कार्यालय से जारी की गई है तय प्रोटोकॉल के अनुसार पहले वह कश्यप ऋषि महादेव मंदिर थलनदी में चल रहे ‘राम कथा’ में सम्मिलित होंगे। उसके बाद अपने पैतृक गांव खोबर में रात्रि विश्राम करेंगे। 24 मई को प्रातः 8 बजे अपने पैतृक गांव खोबर में कुल देवता के पूजन में शामिल होंगे, उसके बाद कस्याली, भृगुखाल, कांडी में स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों की जन समस्याओं को भी सुनेंगे।

