
भृगुखाल 22 मई
गजेंद्र सिंह
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भृगुखाल में पीएम श्री समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं को निशुल्क ड्रेस वितरित की गई।
बृहस्पतिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को वर्ष 2025-26 के लिए दो-दो जोड़ी ड्रेस वितरित की गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। और कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि इस क्षेत्र में एक ही अटल उत्कृष्ट विद्यालय है जिसमें सभी योजनाएं समय पर संचालित होती हैं। इसलिए सत्र प्रारंभ होने पर सभी छात्र-छात्राओं को दो-दो जोड़ी ड्रेस सरकार के माध्यम से प्रदान की गई है, और सभी छात्र छात्राओं को इन ड्रेसों का सही से उपयोग करना चाहिए और वर्ष भर साफ सुथरे ढंग से ड्रेस का उपयोग करें।
इस मौके पर मीनाक्षी शर्मा, नीरज कुमार बमराडा, सुखदेव, सुरेश सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान, फरीद अहमद आदि शिक्षक मौजूद रहे।
