
यमकेश्वर 22 मई
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद कपरुवाण शास्त्री ने आवाहन किया कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन से मुलाकात करेगा और यमकेश्वर को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने के लिए अवगत किया जायेगा। और यमकेश्वर क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क जैसी समस्याओं पर मुख्य सचिव को प्रस्ताव से अवगत किया जाएगा।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के यमकेश्वर विधायकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यमकेश्वर क्षेत्र में लगातार पांच बार से भाजपा का विधायक है लेकिन अभी तक यमकेश्वर में जनता के मूलभूत सुविधाओं पर कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है इसलिए लगातार यमकेश्वर क्षेत्र का पलायन होता जा रहा है और बाहरी भू माफियाओं द्वारा यमकेश्वर में जडे़ मजबूत की जा रही है साथ ही उन्होंने लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग के चौड़ीकरण न होने की बात भी कही उन्होंने कहा कि नीलकंठ धाम में लगातार वर्षभर यात्रियों की भीड़ लगी रहती है जिसके चलते यमकेश्वर क्षेत्र के ग्रामीणों को जाम की समस्या झेलनी पड़ती है लेकिन मौजूदा सरकार इस पर कोई काम नहीं कर रही है। उन्होंने तमाम मांगों को लेकर मुख्य सचिव उत्तराखंड को अवगत कराने के लिए कहा है और इसके बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री आवास घेराव करने को बाध्य होगा।
