132 Views

यमकेश्वर 7 अगस्त
गजेंद्र सिंह
लगातार चार दिनों से चल रही बारिश के चलते यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत सीला गांव में महेंद्र सिंह के मकान की दीवार टूट गई जिससे कमरे में रखा हुआ काफी सामान बर्बाद हो गया। इस मामले में जानकारी देते हुए ग्रामीण गौतम रतूड़ी ने बताया कि बुधवार दोपहर 2 बजे बहुत तेज बारिश हो रही थी इसी दौरान महेंद्र सिंह के मकान की दीवार गिर गई गनीमत रही कि परिवार के सदस्य दूसरे कमरों में बैठे हुए थे जिससे परिवार के सदस्यों की जान बच गई लेकिन कमरे में लगा बेड, अलमारी और अन्य कई सामान बर्बाद हो गए। इस पर राजस्व उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि मकान का निरीक्षण कर p-20 प्रपत्र भरकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
