176 Views
ऋषिकेश 23 जनवरी
गजेंद्र सिंह
कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आज दोपहर 12:30 बजे ऋषिकेश के ज्योति स्पेशल स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वह अपनी बुजुर्ग माता श्रीमती धर्मो देवी, पुत्र पीयूष अग्रवाल और पुत्रवधू डॉ अर्श अग्रवाल के साथ वोट डालने पहुंचे थे।
डॉ अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि लोकतंत्र के इस पावन पर्व पर सभी को भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने अपनी माता का उदाहरण देकर बताया कि शारीरिक पीड़ा के बावजूद उनकी माता वोट डालने पहुंची हैं। यह उनकी लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
डॉ अग्रवाल ने लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
