ऋषिकेश 17 नवम्बर
गजेंद्र सिंह
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे और गूलर बस हादसे में घायल यात्रियों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने तथा इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के साथ राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी मौजूद रहे।
