

भृगुखाल 13 मार्च
गजेंद्र सिंह
भाजपा कार्यालय (बघेलगांव) भृगुखाल में बड़े धूमधाम से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष यमकेश्वर अनिल रावत के नेतृत्व में किया गया। जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर क्षेत्र के अन्य ग्रामीण भी कार्यालय में पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली साथ ही गुलाल लगाकर होली मिलन कार्यक्रम का आनंद लिया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल रावत ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मन की पवित्रता ही होली है उन्होंने बताया कि जब भगवान प्रहलाद के मन में पवित्रता थी और भगवान के प्रति समर्पण भाव था तो उन्हें अग्नि स्पर्श भी नहीं कर पाई और होलिका का दहन हो गया इसलिए सभी लोगों को मन में पवित्रता रखनी चाहिए और किसी के प्रति द्वेष का भाव नहीं होना चाहिए और हम सबको मिलजुल कर रहना चाहिए। तभी क्षेत्र और देश का विकास होगा। इस मौके पर मंडल महामंत्री मनोज बडोला, जिला कार्यकारिणी सदस्य अमरदेव भट्ट, मंडल कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी एवं समस्त कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
