
यमकेश्वर 22 जून
गजेंद्र सिंह
शनिवार दोपहर विद्युत लाइन में दिक्कत आने की वजह यमकेश्वर ब्लॉक के 40 गांवों के ग्रामीण अंधेरे में रहे। 28 घंटे के बात विद्युत विभाग ने की लाइट संचालित।
दरअसल शनिवार दोपहर 2 बजे से यमकेश्वर ब्लॉक के दिउली, जुलेडी, पोखरखाल, मोहनचट्टी, घट्टूगाड, पैंया, बिनक सहित 40 गांवों में 28 घंटे लाइट बाधित रही। जिसके कारण ग्रामीणों को शनिवार रात अंधेरे में रहना पडा़। लेकिन विद्युत विभाग ने लाइन को सही करने में 28 घंटे लगा दिए और रविवार शाम 6 बजे 40 गांवों में लाइट संचालित हो पाई। बता दे की मोहन चट्टी क्षेत्र में सैकड़ो के तादाद में कैंप संचालित हैं जिसके चलते लाइट न होने की वजह से कैंपों में ठहरे पर्यटकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा साथ ही स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों को भी लाइट न होने की वजह से काफी दिक्कत हुई।
इनसैट
विद्युत लाइन में दिक्कत आने की वजह से क्षेत्र में लाइट बाधित रही। समस्या का निस्तारण कर दिया गया है अब क्षेत्र में सुचारू रूप से विद्युत संचालित है।
जगबीर चौहान (अवर अभियंता ऊर्जा निगम कोटद्वार)
