
यमकेश्वर 3 अगस्त
गजेंद्र सिंह
परमात्मा ने भाग्य में जो लिखा है वह मिलकर रहता है ऐसा ही मामला बोरगांव ग्राम सभा से प्रधान प्रत्याशी अनीता देवी के साथ हुआ 5 वर्ष के बच्चे ने उनका भाग्य का पिटारा खोला और उन्हें प्रधान बना दिया।
दरअसल यमकेश्वर ब्लॉक के 86 ग्राम सभाओं के चुनावों के नतीजे के दौरान एक ग्राम सभा बोरगांव के नतीजे में ऐसा मामला हुआ कि दोनों प्रत्याशी अनीता देवी और युगल किशोर बडोला को 127-127 वोट मिले और मामला बराबरी में अटक गया ऐसे में दोनों प्रत्याशियों के हलक सूख गए और सोचने लगे कि प्रधान कौन बनेगा तब मतगणना अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामलों में राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के नियम 108 के तहत पर्ची के माध्यम से भी दोनों प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला हो सकता है। इस पर दोनों प्रत्याशी सहमत हुए और एक 5 वर्ष के बच्चे को बुलाया गया जिसे पर्ची के मामले में कुछ भी पता नहीं था दोनों प्रत्याशियों के नाम की पर्ची डाली गई और 5 वर्ष के बच्चे को पर्ची उठाने के लिए बोला गया इसी पर बच्चों ने अनीता देवी की नाम की पर्ची उठाकर उनके भाग्य का पिटारा खोल दिया।

बता दे कि अनीता देवी इससे पूर्व भी ग्राम सभा बोरगांव की प्रधान रह चुकी है उनका कार्यकाल 2019 में समाप्त हुआ था और 5 वर्ष के बच्चे ने उन्हें एक बार दोबारा गांव के विकास कार्य करने के लिए मौका दिया है।
इनसेट
उम्मीदवारों के बराबर मत होने पर राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के नियम 108 के तहत पर्ची के माध्यम से नतीजा निकाला गया।
केएस टोलिया (निर्वाचन अधिकारी यमकेश्वर)
