
यमकेश्वर 2 अगस्त
गजेंद्र सिंह
विकासखंड मुख्यालय में शनिवार को कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि की 20 वीं किश्त दिए जाने के अवसर पर किसानों को लाइव कार्यक्रम में जोड़ा गया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में शनिवार को लाइव प्रसारण कार्यक्रम के जरिए किसानों को संबोधित किया।
यमकेश्वर विकासखंड में कृषकों को कृषि विभाग संबंधित जानकारी दी गई। महक सिंह ने बताया कि कृषक किसी भी समस्या के किए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। यमकेश्वर विकासखंड के दर्जनों गांवों से कृषक विकासखंड मुख्यालय पहुंचे थे। शनिवार को देशभर में पीएम किसान लाभार्थियों के खाते में 20 वीं किश्त के 2 हजार रुपए भी भेजे गए।
शनिवार को विकासखंड यमकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड प्रभारी कृषि महक सिंह,सहायक खंड विकास अधिकारी जगमोहन बिष्ट,सहायक विकास अधिकारी पंचायत दिनेश सिंह रावत, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक मोहित कुमार,मास्टर ट्रेनर सुनील कांत आदि उपस्थित रहे।
