

बड्यूण 26 फरवरी
गजेंद्र सिंह
ग्रामसभा बड्यूण में श्रीमद् भागवत साप्ताहिक कथा का आयोजन आयोजन 1 मार्च तक चलेगा। और कथा का शुभारंभ 22 मार्च को हुआ था।
बड्यूण में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन स्व.तोताराम बडोनी एवं स्व.मनमोहन बडोनी की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है।
कथा का आयोजन कमला देवी और हेमलता देवी और समस्त बडोनी परिवारजन के द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर कथावाचक पंडित भास्करानंद बहुगुणा ने कथा में पहुंचे सभी भक्तजनों को श्रीमद् भागवत कथा की भक्ति ज्ञान के बारे में बताया और कहा कि मानव को किस तरह से जीवन जीना चाहिए उन्होंने बताया कि मानव जीवन में चार कर्मों को करने से मानव इस देहरूपी माया को छोड़कर परमात्मा में विलीन हो जाता है। वह मार्ग है धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष इन चार कर्मों को सही तरीके से करने से पारिवारिक मनुष्य भी मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। इसलिए सभी को इस मार्ग पर चलकर और ईश्वर को सर्वोपरि मानकर कर्म करना चाहिए। तभी भगवत प्राप्ति हो सकती है।
साथ ही भागवत कथा में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया।
