233 Views

ऋषिकेश 1 मार्च
गजेंद्र सिंह
उत्तराखंड के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान के बाद से भड़का जनाक्रोश कई दिनों के बाद भी शांत नहीं हुआ है। ऋषिकेश में लोगों ने मशाल जुलूस निकाल कर अपना रोष जाहिर किया और मुख्यमंत्री से मंत्री अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंत्री अग्रवाल ने विधानसभा में अपशब्द कह कर पर्वतीय समाज को अपमानित किया है और अब माफी मांगने की बजाए वह खेद जताने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा विधायकों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि उनकी चुप्पी अग्रवाल को मौन समर्थन को दर्शाती है।
