

ऋषिकेश 1 मार्च
गजेंद्र सिंह
ऋषिकेश में सात दिवसीय इंटरनेशनल योग फेस्टिवल का आगाज हो गया है। यह महोत्सव 1 मार्च से 7 मार्च तक चलेगा। गढ़वाल मंडल विकास निगम मुनिकीरेती में आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल ने कहा कि इस योग महोत्सव में देश-विदेश के योगाचार्य और योग साधक पहुंचे हैं। इस वर्ष महोत्सव में योग साधकों और प्रशिक्षकों को स्वस्थ जीवन शैली का संदेश देने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही वैलनेस पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने कहा कि योग हमारे जीवन को जीने के लिए आसान बनाता है। वर्तमान समय में जीवन जीने की शैली काफी कठोर हो गई है। प्रत्येक व्यक्ति की ज़रूरतें उसकी कमजोरी बन रही हैं। वर्तमान समय में मोटापा सभी बीमारियों की वजह बन रहा है। इस योग फेस्टिवल में जो इस बार की व्यवस्थाएं हैं वह देसी विदेशी साधकों और योग गुरुओं के लिए आकर्षित करने वाली व्यवस्थाएं हैं।
