
ब्रह्मपुरी 30 जनवरी
गजेंद्र सिंह
मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर श्रीराम तपस्थली आश्रम ब्रह्मपुरी के महंत महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज ने अमृत स्नान किया इस दौरान उनके साथ में अमोद दास महाराज और अन्य संत भी मौजूद रहे।
इस दौरान महामंडलेश्वर दयाराम दास ने बताया कि मौनी अमावस्या के स्नान से बड़ा सुख मिला और सभी संत महात्माओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई यह दृश्य बड़ा सुखद था। साथ ही उन्होंने मौनी अमावस्या स्नान के मौके पर हुई भगदड़ पर दुख जताया और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी व्यवस्थाएं अच्छी की गई थी लेकिन करोड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण घटना घट गई जिस पर उन्होंने बड़ा दुख जताया और भगदड़ में जान गंवाने वाली आत्माओं को श्री चरणों में स्थान मिलने की कामना की।
