
ऋषिकेश 31 दिसम्बर
गजेंद्र सिंह
पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला ऋषिकेश में मेधावी छात्रों एवं उनकी माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मंगलवार को पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला ऋषिकेश में परिषदीय परीक्षा 2024 हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों एवं उनकी माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीपी सिंह( जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जनपद टिहरी गढ़वाल), विशिष्ट अतिथि समाज सेवी गजेंद्र उनियाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ,प्रबंधक हर्षमणि व्यास कोषाध्यक्ष भास्कर बिज्लवाण द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों के द्वारा स्वागत गीत एवं वैदिक गणित प्रश्न कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने समस्त छात्रों एवं उनकी माताओं को शुभकामना देते हुए संदेश दिया कि छात्र नियमित दिनचर्या का पालन करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें, तथा छात्र प्रतिकूल परिस्थिति में भी परिश्रम करें। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी गजेंद्र उनियाल ने छात्रों को संस्कारवान बनने की प्रेरणा दी। विद्यालय के कोषाध्यक्ष भास्कर बिज्लवान ने छात्रों से प्रतिकूल परिस्थिति में भी कठोर श्रम करने को कहा। मुख्य अतिथि द्वारा परिषदीय परीक्षा 2024 हाई स्कूल में वरीयता सूची में 13वां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सुशांत सेमवाल की माता सुषमा लता, 17वां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अनीश जोशी की माता सविता देवी, छात्र हार्दिक गोसाई की माता सुनीता देवी, छात्र मोहित बिजलवान की माता पूनम देवी, छात्र वंश चौधरी की माता मुनेश चौधरी, छात्र प्रिंस झा की माता रूबी देवी, छात्र सूरज सिंह भंडारी की माता गोदाम्वरी देवी, छात्र अभिषेक सिंह की माता रैपति देवी, छात्र गौरव खंडूरी की माता सीमा देवी, छात्र विकास डबराल की माता लज्जू देवी, छात्र रोहित कुमार की माता मीरा देवी, छात्र कृष्णा गोयल की माता सुरक्षा देवी, छात्र अक्षत त्यागी की माता सविता एवं परिषदीय परीक्षा 2024 इंटरमीडिएट में सर्वोत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र आयुष सिंह नेगी की माता लक्ष्मी नेगी, छात्र अभिषेक कलूड़ा की माता सोबनी कलूडा़, छात्र सोहित की माता दीपिका देवी, छात्र अमित सिंह की माता सरिता देवी, छात्र श्रेय पंवार की माता रेखा पंवार, छात्र नीरज थपलियाल की माता रजनी देवी, छात्र आदि अनंत रतूड़ी की माता अनामिका रतूडी़, अभिषेक पैन्यूली की माता नीतू देवी, छात्र सूरज लेखवार की माता लक्ष्मी देवी को कमला नेहरू पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार के अंतर्गत मेधावी छात्रों की माताओं को ₹1000 की धनराशि भेंट की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने समस्त छात्रों एवं उनकी माताओं को शुभकामना देते हुए संदेश दिया कि छात्र की प्रथम गुरु उसकी माता होती है, छात्र अपनी पूरी क्षमता तब तक प्राप्त नहीं कर सकते जब तक उनकी माता उनकी शिक्षा में सक्रिय रूप से सम्मिलित ना हो, माता-पिता की सकारात्मक भागीदारी से छात्रों की उपलब्धि बढ़ती है, माता बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वतंत्रता का संरक्षण करती है तथा उन्हें स्वस्थ सुखमय और सफल बनाने में मदद करती है, कमला नेहरू पुरस्कार का उद्देश्य सभी विद्यार्थियों को परिश्रम करते हुए उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देना है। कार्यक्रम में बहुत अधिक संख्या में अभिभावक मातृशक्ति एवं गणमान्य व्यक्ति एवं विद्यालय के शिक्षकों मेंवीरेंद्र किशोर गौड, दिनेश चंद्र सकलानी, अनीता भट्ट, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील कुमार राजपूत, बिशन सिंह, आशीष चौहान,दिविशंकर नैथानी, नरेश सिंह पुंडीर, जयेंद्र प्रसाद, विपिन डोभाल, कीर्ति दत्त नौटियाल, विवेक डोभाल , शैलेंद्र सिंह कंडारी, विनोद कठैत, कुलदीप सजवाण, विक्रमा देवी, रमेश गुनसोला आदि उपस्थित रहें।
