

स्वर्गाश्रम 12 जनवरी
गजेंद्र सिंह
नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम जोंक से अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल के समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल और कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय लक्ष्मण झूला से जानकी सेतु तक विशाल रैली निकाली। इस रैली में सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।
जानकी सेतु के पास रैली के पहुचने पर गणेश गोदियाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिंदिया अग्रवाल को भारी से भारी बहुमतों से विजय बनाना है तभी क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण हो पाएगा। उन्होंने कहा कि बिंदिया अग्रवाल एक कर्मठ प्रत्याशी हैं और उनके आने से क्षेत्र का विकास होना निश्चित है। रैली के दौरान, कार्यकर्ताओं और आमजन ने बिंदिया अग्रवाल के समर्थन में जमकर नारे लगाए और उनकी जीत के लिए पूरा सहयोग देने की बात कही।
