
बिथ्याणी 30 मार्च
गजेंद्र सिंह
महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी के व्दारा संचालित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन हुआ। एनएसएस के छात्रों ने ग्रामीणों को वनाग्नि, जल संरक्षण और पर्यावरण के संरक्षण की जानकारी दी।
गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय के द्वारा सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी में आयोजित किया गया जिसमें महाविद्यालय के एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक, गढ़वाली गीतों के माध्यम से साफ सफाई, वनाग्नि के बचाव, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि विनोद डबराल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोटद्वार ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और ग्रामीणों को वनाग्नि और जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया उन्होंने कहा कि वन और जल पर मानव जीवन निर्भर है इसलिए हम सभी को मिलकर वन और जल का संरक्षण करना होगा तभी मानव जीवन संभव है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेश कुमार शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में महावीर सिंह निवर्तमान ग्राम प्रधान ठांगर, सतेन्द्र सिंह नेगी निवर्तमान प्रधान बिथ्याणी, कविता देवी अभिभावक संघ अध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार पांडे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
