

ऋषिकेश 14 फरवरी
गजेंद्र सिंह
स्वामी समर्पण. शिवानंद चेरिल हास्पिटल , स्वामि समर्पण आश्रम,
,ISYAF Trust,तपोवन की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें लगभग 35 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। इस मौके पर स्वामी समर्पणानन्द सरस्वती जी ने स्वास्थ्य शिविर उद्धाटन किया। और उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से लगातार क्षेत्रवासियों को चिकित्सा सुविधा मिल रही है। आश्रम की और से प्रत्येक माह के सोमवार से शुक्रवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण आयोजन किया जाता है। शिविर में डॉक्टर प्रदीप कुमार और चंद्र किशोर ने शिविर में आये 35 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित सलाह दी। इस मौके पर आश्रम के अध्यक्ष स्वामि जी और योगाचार्य ने योग की बिधि भी लोगों बताई और रोग का निवारण भी बताया।
विदेशों से आए हुए मेहमानों ने भी स्वास्थ्य का लाभ उठाया और सेवा भी दी। नीदरलैंड से मील, वनडी, जर्मन से एलेना,परतुगाल से मार्क, गोनसाल, पेट्रो,मारना आदि उपस्थित थे।
स्वामी समर्पण आश्रम के भक्तों ने स्वामी ओम, पंडित पुरुषोत्तम, कपिल देव, गीता देवी, दिनेश सिंह, हरीश, पूर्व प्रधान भगवान पुंडरी ने भी सेवा दी।
