109 Views

रुद्रप्रयाग 22 जनवरी
गजेंद्र सिंह
गौरीकुंड हाईवे पर भटवाड़ीसैंण में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। श्रीनगर से अगस्तमुनि जा रहा वाहन खाई में गिर गया, जिसमें एक महिला फार्मासिस्ट की मौत हो गई। घटना सुबह करीब पौने नौ बजे हुई। एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर महिला को बाहर निकाला, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल थी। महिला को तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
