

ऋषिकेश 14 मार्च
गजेंद्र सिंह
भाईचारा और खुशियों का त्योहार होली के अवसर पर स्वामी समर्पण आश्रम, घुगतानी तपोवन में विश्वशांति महा होली यज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्व शांति और सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।
इस अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष परमहंस अबधूत स्वामी समर्पणानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि जो होली देवी पूजा का आयोजन विधि-विधान से करते हैं। उन्हें पुण्य प्राप्त होते हैं उन्होंने बताया कि होली पर्व हमें आपस में जोड़ने का त्यौहार है इस त्यौहार पर सभी को भाईचारे का भाव रखना चाहिए और हर किसी के लिए सद्भावना होनी चाहिए। और कहा कि समर्पण भाव है तो भगवान हर किसी की नैया पार लग़ा सकता है। जब भक्त प्रहलाद के मन में भगवान के प्रति समर्पण भाव था तो अग्नि भी उन्हें स्पर्श नहीं कर पाई और होलिका का दहन हो गया। इसलिए सभी लोगों को ईश्वर के प्रति समर्पण भाव रखना चाहिए और किसी के प्रति भी द्वेष भाव नहीं होना चाहिए। यही होली पर्व हमें सिखाता है। कार्यक्रम में स्वामी औंकारानंद, पंडित पुरुषोत्तम, और अंतरराष्ट्रीय भक्तों ने भी भाग लिया।
