

भृगुखाल 6 अप्रैल
गजेंद्र सिंह
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय भृगुखाल (बघेलगांव) में समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से मनाया 46वां भाजपा स्थापना दिवस। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का आयोजन अनिल रावत (भाजपा मंडल अध्यक्ष यमकेश्वर) की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी 46 वर्षों से राष्ट्रभक्ति और देशहित में कार्य करती हुई आ रही है और लगातार देश के हित में कार्य कर रही है। इसको आगे बढ़ाना हमारा और हमारी सरकार का लक्ष्य है भारतीय जनता पार्टी धरातल स्तर पर जन-जन के विकास के लिए कार्य कर रही है इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाकर रखना है। और सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी हमारे द्वारा किया जाना है तभी पार्टी मजबूत होगी। इस मौके पर अनिल नेगी (पूर्व ग्राम प्रधान कस्याली), भगत सिंह, मनोज खत्री (जिला मीडिया प्रभारी भाजपा), मनमोहन सिंह नेगी (मंडल कोषाध्यक्ष) अमरदेव भट्ट (जिला कार्यकारिणी सदस्य) और भाजपा महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
