Skip to content
May 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
आवाम की दश्तक

आवाम की दश्तक

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खास-खबर
  • एक्सक्लूसिव
  • क्राइम
  • खेल
यूट्यूब से जुड़ें
  • Home
  • एक्सक्लूसिव
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 को लेकर पौड़ी जनपद में होंगे विविध योग कार्यक्रम
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 को लेकर पौड़ी जनपद में होंगे विविध योग कार्यक्रम

Gajendra Singh May 27, 2026
9 Views

पौड़ी 27 मई

गजेंद्र सिंह

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जनपद पौड़ी गढ़वाल में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर योग शिविर, हरित योग कार्यक्रम, लाइव स्ट्रीमिंग एवं “रन फॉर योग” जैसे आयोजन किए जाएंगे।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि जनपद मुख्यालय स्थित राजकीय कार्यालयों में 20 मई से 10 जून तक कार्मिकों को नमस्ते योग ऐप एवं योग ब्रेक ऐप के माध्यम से योगाभ्यास और योग के महत्व की जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि इसके तहत यूजेवीएन लिमिटेड बैराज पार्क, ऋषिकेश में 25 मई से 05 जून तक 12 दिवसीय योग पार्क कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को जोड़ते हुए हरित योग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ताड़केश्वर मंदिर प्रांगण में 29 मई, ग्राम सिरासू विकासखंड यमकेश्वर में 03 जून तथा शारदा घाट श्रीनगर गढ़वाल में 05 जून को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक योग कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त कंडोलिया पार्क पौड़ी में में 03 एवं 04 जून 2026 को प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि योग के प्रति युवाओं और आमजन में उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से 20 जून को “रन फॉर योग” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ एजेन्सी चौक से प्रारंभ होकर माल रोड एवं बस स्टेशन होते हुए पुनः एजेन्सी चौक पर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य अवसर पर 21 जून को जनपद के प्रमुख स्थानों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह (महावीर चक्र) स्टेडियम रांसी पौड़ी, राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार तथा वेद निकेतन ऋषिकेश प्रमुख रूप से शामिल हैं।

जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की है।

20260124_215024

Post navigation

Previous पौड़ी में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
Next बालिका एवं बालक छात्रावासों में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बच्चों की हुई जांच, दिए गए स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव

Related Stories

सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी

May 27, 2026
पोखड़ा में लगा बहुउद्देशीय शिविर, मंत्री ने दी करोड़ों की योजनाओं की सौगात
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

पोखड़ा में लगा बहुउद्देशीय शिविर, मंत्री ने दी करोड़ों की योजनाओं की सौगात

May 27, 2026
वन क्षेत्रों में आग लगाने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ़्तार
  • एक्सक्लूसिव
  • क्राइम
  • खास-खबर
  • राज्य

वन क्षेत्रों में आग लगाने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ़्तार

May 27, 2026
-- ads

मनोरंजन

मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जन समस्याएं, समस्याओं का निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. Awan ki Dastak | DarkNews by AF themes.