
ऋषिकेश 04 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
बिरला हाउस में भगवतम का लोकार्पण किया गया। बिड़ला परिवार के कई लोग मौजूद रहे यश बिरला ने कहा हिंदू धर्म नहीं विज्ञान है।
वैश्विक शांति व कल्याण के उद्देश्य से शुक्रवार को बिरला हाउस में भगवतम का लोकार्पण परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती ने किया। इस अवसर पर बिरला परिवार के कई लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि बिरला परिवार में विरासत, वैभव के साथ विनम्रता भी है। इस परिवार ने देश में कई मंदिरों का निर्माण कराया।
इस अवसर पर यश बिड़ला ने कहा कि हिंदू धर्म ही नहीं विज्ञान है। उन्होंने कहा कि भागवत के वल इमारत नहीं बल्कि गंगा तट पर मंदिर जैसी इमारत है। उन्होंने कहा कि यहां पर प्राणायाम, ध्यान, कला, संस्कृति का समावेश होगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि यहां पर आने वाले साधक अपनी आत्मा को छू सकें। और कहा अध्यात्म का रस अलग है। जीवन वही है जो अंतस में देख सके। कहा गया कि सनातन वैदिक के अनुरूप ही भगवतम का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर मंत्रोचार के साथ भगवतम का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन हुआ।
