
ऋषिकेश 3 फरवरी
गजेंद्र सिंह
चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक बुद्धवार, 5 फरवरी को ऋषिकेश में यात्रा संगठन के ट्रांजिट केंप सभागार में दिन 11:30 बजे से शुरू होगी।
इस बैठक की अध्यक्षता चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के अध्यक्ष/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय करेंगे। बैठक में चारधाम यात्रा की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और आगामी उत्तराखंड चार धाम यात्रा की वृहत्त तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में कई उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे, जिनमें पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पर्यटन विकास परिषद, बीआरओ, एनएच, परिवहन, स्वास्थ्य, पावर कार्पोरेशन, संचार, खाद्य, जल संस्थान, जीएमवीएन, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, गुरुद्वारा हेमकुंट, नगरनिगम ऋषिकेश, पंचायती राज, उरेडा, संयुक्त रोटेशन, शुलभ इंटरनेशनल सहित चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों के शीर्ष अधिकारी पदाधिकारी शामिल होंगे।
