

ऋषिकेश 3 जनवरी
गजेंद्र सिंह
ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम में जैन साध्वियों का एक प्रतिनिधिमंडल स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से मिलने आया। इस मुलाकात में नारी शिक्षा, सशक्तिकरण, समानता, और समता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि एक सशक्त समाज के लिए नारियों का समान रूप से भाग लेना आवश्यक है। उन्होंने नारी शिक्षा को प्राथमिकता देने और महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर स्वामी जी ने सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी ने नारी शिक्षा और समाज सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
स्वामी जी ने जैन साध्वियों से आग्रह किया कि वे नारी शिक्षा के प्रसार में सक्रिय रूप से भाग लें और गांवों और पिछड़े क्षेत्रों में इस मिशन को आगे बढ़ाएं।
