
ऋषिकेश 4 जनवरी
गजेंद्र सिंह
नगर निगम के चुनाव में मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर जी ने अमितग्राम गुमानीवाला के वार्ड नंबर 35 और 36 में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से नगर के विकास के लिए समर्थन मांगा और कहा कि राष्ट्रीय राजनीतिक दल राज्य के मूल निवासियों को सिर्फ वोट के रूप में उपयोग कर रहे हैं। उनकी राजनीतिक हैसियत को कम करने के प्रयास हो रहे हैं।
इस दौरान, दिनेश चंद्र मास्टर जी ने लोगों से समर्थन देने की अपील की और कहा कि नगर के विकास के लिए चुनाव चिन्ह कुल्हाड़ी पर मुहर लगाएं। लोगों ने उनकी बातों का ध्यान से सुना और समर्थन का भरोसा दिया।
इस मौके पर उनके साथ कई समर्थक मौजूद रहे, जिनमें सुदेश भटट, दलीप नेगी, लालमणि रतूड़ी, विनोद चौहान, सतीश रावत, देवेंद्र बेलवाल, संदीप राणा, सुभाष जुगलाण आदि शामिल थे। इसके अलावा, नगर निगम ऋषिकेश के विभिन्न क्षेत्रों में भी दिनेश चंद्र मास्टर जी के समर्थकों ने लोगों से संपर्क कर समर्थन मांगा।
